सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर आज रिया चक्रवर्ती से होगी पूछताछ, रिया पहुंची बांद्रा पुलिस स्टेशन

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अब मुंबई पुलिस तेजी से छानबीन करने में लगी है। मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले पर अब तेजी से कार्रवाई कर रही है। आज पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की मित्र रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन बुलाया है। खबरों के मुताबिक रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत ने कॉल की थी। रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की अच्छी दोस्त थी। सुशांत सिंह राजपूत को अंतिम विदाई के दौरान भी वह मौके पर पहुंची थी। ऐसे में आज मुंबई पुलिस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक रिया चक्रवर्ती बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंच चुकी है। जहां उनसे आज पूछताछ की जानी है। बता दें कि पुलिस की अब तक की जांच और सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अब तक जो सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह है वह आत्महत्या ही बताई जा रही है। हालांकि उनकी आत्महत्या के अन्य पहलुओं पर भी जोर दिया जा रहा है। जबकि कई लोगों पर तमाम तरह के आरोपों और खुलासों के बाद मामले के हर पहलुओं को गौर से परखा जा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है और आज रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की जाएगी जो कि बांद्रा स्टेशन पहुंच चुकी हैं।

वहीं दूसरी तरफ सलमान खान, करण जौहर जैसे बड़े दिग्गजों पर उंगलिया उठाई जा रही हैं। इनके खिलाफ कोर्ट में मामले भी दर्ज किए जा चुके हैं। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में बिहार के कोर्ट में सलमान खान, करण जौहर, संजय लीला भंसाली सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। वही लखनऊ में तो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पर भी f.i.r. करने की मांग पर अर्जी डाली गई है।

Related Articles

Back to top button