धोनी के 39वें जन्मदिन पर पत्नी साक्षी ने शेयर किया प्यारा सा मैसेज, कहा धोनी हो गए है और ज्यादा स्मार्ट !

माही, कप्तान कुल और अपने हेलीकॉप्टर शॉट के लिए मशहूर महेंद्र सिंह धोनी आज 39 साल के हो चुके हैं। भारतीय टीम के एक बेहतरीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 39 वां जन्मदिन मनाएंगे। 2007 का वर्ल्ड कप हो या 2011 का दोनों ही वर्ल्ड कप महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत ने जीते हैं। हालांकि अब वह टीम में खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन उनके हर फैंस को उम्मीद है कि महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही टीम में वापसी कर सकते हैं। वही आज महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है और उनकी पत्नी साक्षी ने उन्हें इंस्टाग्राम पर बधाई दी है। इसी के साथ साक्षी ने एक मैसेज भी महेंद्र सिंह धोनी के लिए लिखा है।

 

https://www.instagram.com/p/CCVDg3in64h/?igshid=1xnpyklqk9lny

साक्षी ने अपने पति धोनी के लिए एक प्यारा सा संदेश लिखा है। साक्षी ने इस मेसेज में अपने पति में आए कुछ बदलावों की भी बात की है। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने धोनी की सफेद होती दाढ़ी के साथ ही लिखा कि वह अब पहले से ज्यादा प्यारे और स्मार्ट और स्वीट हो गए हैं। साक्षी ने इस मेसेज के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें धोनी अपने पेट के साथ नजर आ रहे हैं, अपने माता-पिता के साथ भी नजर आ रहे हैं और चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ एयरपोर्ट पर सो भी रहे हैं। हालांकि साक्षी ने यह भी बताया कि धोनी ऐसे इनसान नहीं हैं जो ‘प्यारे संदेशों और तोहफों’ से प्रभावित हो जाएं।

साक्षी ने इंस्टाग्राम के मैसेज में लिखा , ‘तुम एक साल और बड़े हो गए। बाल थोड़े से और सफेद हो गए। थोड़े और स्मार्ट और स्वीट हो गए हो (सही में)। तुम वह इनसान नहीं हो जो प्यारे संदेशों और तोहफों से प्रभावित हो जाए। तो चलो तुम्हारी जिंदगी के एक और साल को केक काटकर और मोमबत्तियां बुझाकर सेलिब्रेट करें। हैपी बर्थडे हज्बंड!!’

Related Articles

Back to top button