मप्र के दो आईपीएस अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ ट्रांसफर

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर छत्‍तीसगढ़ में पदस्‍थ किया है। इस आशय के गुरुवार को आदेश जारी किये गये हैं।

जारी आदेश के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विनीत खन्ना और हिमानी खन्ना की सेवाएं आगामी 3 वर्षों के लिये प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ राज्य को सौंपी हैं। दोनों ही वर्ष 2006 बैच के अधिकारी हैं। प्रतिनियुक्ति अवधि की गणना उनकी ज्वाइनिंग से की जायेगी।

Related Articles

Back to top button