MP CM शिवराज सिंह चौहान आज 8 बजे करेंगे संबोधित, 20 अप्रैल की रियायत पर दी जा सकती है जानकारी

भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोनावायरस को रोकने के लिए भारत सरकार ने पहले 21 दिनों का लॉक डाउन किया था। जिसे भारत सरकार ने 19 दिन आगे बढ़ा दिया था। यानी अब भारत में 3 मई तक लॉक डाउन रहेगा। इस लॉक डाउन के तहत निर्देश दिए गए हैं कि लोग अपने-अपने घरों में ही रहे। हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी ने ज लॉक डाउन आगे बढ़ाया था तो कहा था कि 20 अप्रैल के दिन यह तय किया जाएगा की कौन से इलाकों में कोरोनावायरस के मामले नहीं बड़े हैं। कौन से इलाकों में कोरोनावायरस के मामले नहीं हैं जिसके तहत कुछ रियायत दी जा सकती हैं। हालांकि पीएम मोदी ने कहा था कि 3 मई तक लॉक डाउन रहेगा। ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आज रात 8:00 बजे प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जब मध्य प्रदेश के लोगों को संबोधित करेंगे तो अंदाजा लगाया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान आज 20 अप्रैल से मिलने वाली रियायत के बारे में जानकारी दे सकते हैं। हालांकि देश में 20 अप्रैल को लेकर कई अफवाहें भी सामने आ रही हैं। लोग सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाह फैला रहे हैं। यहां यह बात साफ है कि देश में 3 मई तक लॉक डाउन रहेगा। हालांकि कुछ रियायत भी दी जाएंगी। लेकिन 3 मई तक लोगों को अपने अपने घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button