महाराष्ट्र के नागपुर में 9 नए लोग Covid-19 पॉजिटिव, जिले में कुल 72 हुए संक्रमित

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। मुंबई, पुणे, नागपुर सभी जगह पर कोरोनावायरस के मामले आ रहे हैं। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र के मुंबई में हैवहीं महाराष्ट्र में आज नागपुर जिले में 9 लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिले में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 72 हो गई है।

नागपुर के जिला सूचना कार्यालय ने बताया कि नागपुर में 9 लोग कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। आपको बता देगी भारत में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही हैं। इस राज्य में कोरोनावायरस का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट मुंबई बना हुआ है। मुंबई में इस समय इतनी ज्यादा कोरोनावायरस मामले हैं कि बहुत से राज्य में पितृ मामले नहीं है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मुंबई के हालात इस समय क्या बने हुए हैं।

मुंबई में धारावी जैसे इलाके में भी कोरोनावायरस तेजी से फैला है। धारावी एशिया का सबसे बड़ा झुग्गी क्षेत्र है। ऐसे इलाके में कोरोनावायरस का फैलना एक बड़ी खतरे की घंटी है। हालांकि महाराष्ट्र सरकार इस घातक वायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है। महाराष्ट्र सरकार ने धारावी पर भी कड़ी नजर बनाई हुई है। इस इलाके में आने जाने वाले लोगों को सैनिटाइज भी किया जाता है।

Related Articles

Back to top button