मध्य प्रदेश बोर्ड 10 वीं कक्षा का जारी हुआ रिजल्ट, 62.84% बच्चे हुए पास, यहां जाने अपना रिजल्ट…

देश में कोरोना संकट के बीच आज मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने दसवीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इस साल परीक्षा में 62.84% छात्र पास हुए हैं। आज 12:00 बजे रिजल्ट की घोषणा कर दी गई थी। इस बार 62.84% बच्चे पास हुए हैं जोकि पिछले साल के मुताबिक रिजल्ट बेहतर बताया जा रहा है।

पिछले साल मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 61.32% रहा था। दसवीं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा था। मध्य प्रदेश बोर्ड दसवीं में 63.69% लड़कियां और 59.15% लड़के पास हुए थे। मध्य प्रदेश बोर्ड दसवीं में सागर जिले के गगन दीक्षित और आयुष्मान ताम्रकार ने टॉप किया था दोनों के 500 में से 499 नंबर थे।

मध्य प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट जानने के लिए आप इन सभी वेबसाइट पर क्लिक कर चेक कर सकते हैं

Mpbse.nic.in
Mpresults.nic.in

Related Articles

Back to top button