भारत के कुछ हांटेड रेलवे स्टेशन, जहां जाने से लोगों खौफ खाते हैं !

भारतीय रेलवे आम जनता की एक लाइफ लाइन ही है। इसके कारण ही लोग एक शहर से दूसरे शहर और एक शहर के अलग-अलग हिस्सों में सफर कर पाते हैं। लंबी-लंबी दूरियां भी ट्रेन से पूरी की जाती हैं। ट्रेन आयात निर्यात की गई वस्तु भी लोड करती हैं। यह आम जिंदगी का एक हिस्सा ही है। बहुत से लोग जो एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए प्लेन का इस्तेमाल करते हैं तो वही एक बड़ी आबादी ऐसी है जो ट्रेन में सफर करती है और ट्रेन उनकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा भी है। लेकिन आज हम बताने वाले हैं भारत में कुछ ऐसे रेलवे स्टेशन जो हांटेड माने जाते हैं। जी हां ऐसे रेलवे स्टेशन जहां जाने से लोग डरते भी हैं।

आपने रेलवे स्टेशन तो बहुत से देखे होंगे लेकिन क्या आपने हांटेड रेलवे स्टेशन देखा है। नहीं तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टेशन के बारे में जानकारी देंगे जिनको हांटेड माना जाता है और लोग यहां जाने से डरते भी हैं। जिनको इन स्टेशन के बारे में पता है वह इन स्टेशन पर जाने से खौफ खाते हैं।

बरोग टनल, शिमला

बरोग टनल। यह टनल शिमला में है जिसे भारत के सबसे हॉन्टेड प्लेस में शामिल किया जाता है। यहां जाने से लोग खौफ खाते हैं। इस टनल को नंबर 33 भी कहा जाता है। यह टनल कालका−शिमला मार्ग में बरोग रेलवे स्टेशन के पास स्थित इस टनल की अपनी ही एक अलग कहानी है। माना जाता है कि ब्रिटिश काल के दौरान इस चैनल को बनाने की जिम्मेदारी एक ब्रिटिश रेलवे के इंजीनियर कर्नल बरोग को सौंपी गई थी। लेकिन इस टनल को बनाते हुए उनसे एक चुप हो गई थी जिसका खामियाजा यह रहा यह ब्रिटिश सरकार ने उन पर जुर्माना ठोका। इतना ही नहीं बल्कि अन्य कर्मचारियों के सामने उन्हें बेइज्जत भी किया। जिसके बाद इस सबसे परेशान होकर करना एक दिन अपने कुत्ते को लेकर बाहर टहलने निकले और उन्होंने अपने आप को ही गोली मार ली और वह मर गए। कर्नल मर गए लेकिन अब माना जाता है कि इंजीनियर कर्नल बरोग की आत्मा आज भी इस टनल में घूमती है। यही कारण है कि शाम ढलने के बाद यहां पर कोई जाता ही नहीं है। कहा जाता है कि रात के समय में इस टनल से किसी के कराहने कि आवाज़ आती है। जब ऐसा होता है तो लोगों के पसीने छूट जाते हैं।

रवीन्द्र सरोबर मेट्रो स्टेशन, कोलकाता

कहा जाता है कि कोलकाता में मेट्रो की शुरुआत सबसे पहले ही हुई थी। रविंद्र सरोवर दक्षिण कोलकाता के सबसे व्यस्त मेट्रो स्टेशन की कहानी ही अलग है। बताया जाता है कि यह मेट्रो स्टेशन भारत के सबसे हॉन्टेड प्लेस में से एक माना जाता है। यही कारण है कि यह मेट्रो स्टेशन हमारी इस लिस्ट में जरूर शामिल हो रहा है। बताया जाता है कि इस मेट्रो स्टेशन पर कई लोगों ने आत्महत्या की है। और माना जाता है कि यहां आत्महत्या करने वाले लोगों की आत्माएं आज भी यहां घूमा करती हैं। यही नहीं यह भी कहा जाता है कि मेट्रो स्टेशन पर कई बार इन आत्माओं को देखा भी गया है। रात के समय प्लेटफॉर्म के खंभों या पटरियों को पार करने की अजीबोगरीब छायाएं दिखना यहां बेहद आम है। यह एक बड़ा कारण है कि यहां लोग रात में सफर करने से बेहद डरते हैं।

बेगुनकोडोर ट्रेन स्टेशन, पश्चिम बंगाल

बेगुनकोडोर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में एक हैमलेट है जो अपने छायादार रेलवे स्टेशन के लिए सुर्खियों में आया था। बताया जाता है कि यह रेलवे स्टेशन सुनसान है। यहां पर कुछ लोगों का कहना है कि रेल की पटरियों के किनारे एक सफेद साड़ी में महिला नजर आती है। जिससे लोग खौफ खाते हैं। जब जब ऐसा होता है तो लोगों के पसीने छूट जाते हैं। इतना ही नहीं लोगों का कहना है कि जो आत्माओं ने दिखाई देती है शायद उसने यहां आत्महत्या की थी। खबर यह भी है कि इस आत्मा को देखने के बाद कई रेलवे कर्मियों की मौत भी हो चुकी है। लेकिन सरकार ने इन बातों को आया है। जिसके बाद सरकार ने 2009 में करीब 42 वर्षों के बाद यह स्टेशन 42 वर्षों के बाद एक बार फिर से शुरू भी कर दिया।

द्वारका सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन, दिल्ली

दिल्ली का यह मेट्रो स्टेशन भूतिया मेट्रो स्टेशन बताया जाता है। मेट्रो स्टेशन से कुछ ही दूरी पर यहां एक सड़क जाती है जो की बहुत खतरनाक बताई जाती है। यहां पर एक रास्ते में पेड़ बना हुआ है। कहा जाता है की इस पेड़ पर एक खतरनाक आत्मा रहती है। जो कि आने जाने वाले लोगों को काफी परेशान करती है। लोगों का कहना है कि यहां से गुजरते हुए उनकी गाड़ी की रफ्तार अपने आप धीमी हो जाती है। बताया जाता है कि यहां पर कई एक्सीडेंट भी हो चुके हैं। लोग इस मेट्रो स्टेशन पर जाने से खौफ खाते हैं। बताया जाता है कि यहां से रात को लोग आना जाना नहीं करते हैं।

 

Related Articles

Back to top button