उमेश पाल के घर में घुसकर बदमाशों ने गवाह को मारी गोली, मौत

उत्तर प्रदेश– प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल को कुछ बदमाशों ने घर में घुस कर गोली मार दी है। गवाह को गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी मौत हो गई है। उनके साथ एक गनर की भी मौत हो गई है। वहीं एक गंभीर रुप से घायल है।
मिली जानकारी के अनुसार मेश पर सुलेम सराय स्थित उसके घर में घुसकर हमला किया गया है। उल्लेखनीय है कि उमेश पाल 2005 में हुए बीएसपी विधायक राजू पाल हत्याकांड का गवाह है। आज ही उमेश पाल 4 बजे तक उमेश पाल कचहरी परिसर में मौजूद थे।

इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ है। 25 जनवरी 2005 को प्रयागराज में बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या कर दी गई थी। आज उसी हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल पर हमला हुआ है। जानकारी यह भी मिल रही है कि उमेश पाल पर बम और गोलियों से हमला हुआ है। इसके अलावा दो गनर भी हमले में घायल हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button