ट्रक के ब्रेक फेल होते ही मची तबाही, बोलेरो बनी आग का गोला, 6 लोग जिंदा जले
ब्रेक फेल ट्रक ने मारी टक्कर, बोलेरो बनी आग का गोला दो ट्रकों के बीच फंसी गाड़ी, 6 से ज्यादा लोग जिंदा जले मिर्जापुर हाईवे हादसे से मचा हड़कंप, जांच जारी

Mirzapur Road Accident: मिर्जापुर-रीवा हाईवे पर एक भयानक हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है। कुछ ही सेकंड में सब कुछ खत्म हो गया एक बोलेरो गाड़ी, उसमें बैठे लोग और उनकी जिंदगी। ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ घुमान के पास हुए इस हादसे में 6 से ज्यादा लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
कैसे हुआ ये दिल दहला देने वाला हादसा?
जानकारी के मुताबिक बोलेरो वाहन ढलान से नीचे उतर रहा था, तभी पीछे से आ रहे ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। तेज रफ्तार और ढलान के कारण ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो आगे चल रहे गिट्टी से भरे ट्रक में जा घुसी और दो ट्रकों के बीच फंस गई।
Mirzapur Road Accident: कुछ ही सेकंड में आग का गोला बनी गाड़ी
टक्कर के तुरंत बाद बोलेरो में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश जरूर की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे का मंजर इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप उठी।
Mirzapur Road Accident: हाईवे पर मचा हड़कंप, राहत-बचाव में जुटी टीमें
हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद जले हुए शवों को बाहर निकालकर उनकी पहचान की प्रक्रिया शुरू की गई।
ओवरटेक और लापरवाही बनी बड़ी वजह?
Mirzapur Road Accident: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओवरटेक की कोशिश और ट्रक का ब्रेक फेल होना इस हादसे की बड़ी वजह हो सकती है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर भारी वाहनों की फिटनेस और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।
यह भी पढ़ें: शादी के लिए ‘पुलिसवाला’ बना युवक! पोस्टर लगाकर किया फर्जी दावा



