मिर्जापुर : जंगल में पेड़ से बंधा मिला युवक का शव

मिर्जापुर । मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर ढेकवाह जंगल में शुक्रवार को पेड़ से बंधा हुआ अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गयी है।

राजापुर ढेकवाह गांव के चरवाहे शुक्रवार को मवेशी चराने जंगल गए थे। दुर्गन्ध आने पर जंगली जानवरों के मरने की आशंका होने पर नजदीक पहुंचे तो पेड़ से बंधे युवक का शव देख घबरा गए। गांव में जानकारी होने पर आग की तरह खबर फैल गयी। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी मड़िहान राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। अभी तक मृतक की शिनाख्त नही हो पायी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button