Middle East War Update: पांचवें दिन भी थमा नहीं अमेरिका-इजरायल और ईरान का टकराव
मिडिल ईस्ट जंग का पांचवां दिन, तेहरान में जोरदार धमाके ईरान की मिसाइलों के बाद इजरायल ने एक्टिव किया एयर डिफेंस अमेरिका ने दिए संकेत, लंबा खिंच सकता है युद्ध

Iran crisis: मिडिल ईस्ट में छिड़ी अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग अब पांचवें दिन में पहुंच चुकी है। बुधवार सुबह Tehran में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। ईरान के सरकारी टीवी के मुताबिक राजधानी और उसके आसपास कई विस्फोट हुए।उधर Israel ने दावा किया कि ईरान की तरफ से दागी गई मिसाइलों के चलते उसे अपना एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव करना पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भी संकेत दिया है कि यह युद्ध कई हफ्तों या उससे ज्यादा समय तक खिंच सकता है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक अब तक ईरान में करीब 800 लोगों की मौत हो चुकी है।
लेबनान में भी बढ़ा तनाव
इजरायल ने कहा कि उसने हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाते हुए लेबनान में कई हमले किए। लेबनान के सरकारी मीडिया के अनुसार बालबेक शहर में एक रिहायशी इमारत पर हुए इजरायली हमले में कम से कम चार लोगों की जान गई।इससे पहले इजरायल ने ईरान के मिसाइल लॉन्चर्स और एक न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर पर एयरस्ट्राइक की थी। जवाब में ईरान ने इजरायल के साथ-साथ अमेरिकी ठिकानों और दूतावासों को निशाना बनाया। इसका असर खाड़ी क्षेत्र की एनर्जी सप्लाई और हवाई सेवाओं पर भी पड़ने लगा है
सऊदी और UAE में ड्रोन अटैक
ईरान की ओर से सऊदी अरब में अमेरिकी एंबेसी और United Arab Emirates में अमेरिकी काउंसलेट पर ड्रोन हमले किए गए। ईरान ने इजरायल पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें भी दागीं, हालांकि ज्यादातर को रास्ते में ही मार गिराया गया। वहीं अमेरिकी रक्षा विभाग The Pentagon ने कुवैत में कमांड सेंटर पर हुए ड्रोन हमले में मारे गए अमेरिकी आर्मी रिजर्व के चार सैनिकों की पहचान सार्वजनिक कर दी है। मिडिल ईस्ट में हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच जारी इस युद्ध के अगले कदम पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है।



