मथुरा : एक्सप्रेस-वे के मांट टोल प्लाजा कैंटीन पर रूके राहुल-प्रियंका, बोले प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं

मथुरा। हाथरस में दलित किशोरी के साथ हुई घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी शनिवार शाम यमुना एक्सप्रेस-वे से हाथरस के लिए रवाना हुए, मथुरा के मांट टोल प्लाजा कैंटीन पर वे रूके जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं, जिस घर में बेटी के साथ अन्याय हुआ है, उसको प्रदेश सरकार दे सुरक्षा।

दरअसल, प्रदेश सरकार की अनुमति मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यमुना एक्सप्रेस वे से मांट टोल प्लाजा की कैंटीन में शनिवार शाम चाय पीने के लिए पहुंचे।

कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि हाथरस में दलित किशोरी के साथ काफी निंदनीय पूर्ण घटना हुई है, इस दुःख की घड़ी में सरकार को उनके साथ होना चाहिए, लेकिन बहन-बेटियों की सुरक्षा नहीं है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा नहीं मिली। सरकार आखिर ऐसा क्यों कर रही है। इस दौरान मथुरा जिला प्रशासन ने यमुना एक्सप्रेस वे पर राहुल गांधी के काफिले के रवाना होने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। राहुल गांधी की गाड़ी में प्रियंका गांधी और तीन कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button