Mathura Love Jihad Case: 14 साल बाद लौटी युवती, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

मथुरा की युवती ने 14 साल बाद लौटकर कथित लव जिहाद का आरोप लगाया। हिंदू नाम बताकर प्रेम जाल में फंसाने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप। पीड़िता ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Up news: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने आरोप लगाया है कि वह कथित लव जिहाद का शिकार हुई और 14 साल बाद अब अपने परिवार के पास लौटकर पुलिस से न्याय की मांग कर रही है। पीड़िता के अनुसार, साल 2012 में वह मथुरा के कल्याणम करोति संस्थान में ऑटोमेट्री कोर्स करने के लिए जाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवती का आरोप है कि युवक ने खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे प्रेम जाल में फंसा लिया।

 

हिंदू नाम बताकर बनाया भरोसा

युवती का कहना है कि कुछ समय बाद युवक उसे बहला-फुसलाकर बिहार ले गया। उधर, जब युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों ने मथुरा के गोविंद नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 

जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि बिहार ले जाने के बाद उससे जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और लंबे समय तक उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया गया। उसने यह भी बताया कि उसके गले में पहना भगवान श्रीराम का लॉकेट तोड़कर फेंक दिया गया था। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उस पर कई तरह के दबाव बनाता था और उसे देह व्यापार में धकेलने की कोशिश करता था।

 

फेसबुक के जरिए मांगी मदद

काफी समय बाद किसी तरह युवती ने फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन परमार और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह से संपर्क किया। उनके प्रयासों के बाद युवती को वहां से मुक्त कराया गया।

 

हिंदू धर्म में वापसी की इच्छा

मुक्त होने के बाद पीड़िता ने हिंदू धर्म में वापस लौटने की इच्छा जताई है। साथ ही उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पीड़िता ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button