असम राइफल्स के शहीद सैनिक के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब…

अरुणाचल प्रदेश : माओवादियों के हमले में शहीद हुए असम राइफल्स के जवान वीरेंद्र सिंह यादव का पार्थिव शरीर उनके ग्रह जनपद मैनपुरी उनके पैतृक गांव नानामऊ देर शाम पहुँचा दिया था। जहाँ उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी तादात में गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई है । कल से ही उनके अंतिम दर्शन को लोगों के आने का सिलसिल लगातार जारी है।
आज सुबह सैन्य अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने पूरे सम्मान के साथ शहीद वीरेंद्र सिंह यादव को पुष्पांजलि अर्पित की है। इस बीच शहीद वीरेंद्र सिंह यादव के अंतिम दर्शन को आये लोगों ने भारत माता की जय और जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक वीरेंद्र सिंह तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए।उनके बेटे के उन्हें नम आंखों से मुखाग्नि दी है।

Related Articles

Back to top button