शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत सहित कई राज्य

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ इस मौसम के सबसे कम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस के साथ क्षेत्र का सर्वाधिक सर्द स्थान रहा।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में है। ठंड बढ़ने से अमृतसर में आज घना कोहरा छाया। ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते हुए दिखे।देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ती ठंड और शीत लहर जारी है जिसकी वजह से शहर में कोहरा छाया हुआ देखा गया।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में ठंड अचानक बढ़ गई है। राजधानी में विजिबिलिटी 100 मीटर रह गई। IMD वेदर बेवसाइट के मुताबिक आज मिनिमम टेंपरेचर 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। जबकि शनिवार को यानी एक दिन पहले ये पांच डिग्री था। कानपुर में बढ़ती ठंड और शीत लहर की वजह से लोग आग तापते और चाय पीते हुए दिखे।

सर्दियों के कारण देशभर में हवाईअड्डे के संचालन में बाधा आने के बाद शनिवार दोपहर तक एयरलाइंस ने लगभग 2,700 अमेरिकी उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे हजारों होलीडे यात्रियों को निराशा हुई।

आईएमडी ने बताया कि पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के आसमान में कोहरे की मोटी परत दिखाई दी। वहीं, बिहार के कुछ भाग में भी कोहरा छाया रहा, जबकि उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से कोहरे से मुक्त रहे। कश्मीर में कड़ाके की ठंड बढ़ती जा रही है और घाटी के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान (-5.4) डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के एक आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान-6।4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर में बारामुला जिला स्थित पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button