पिछले 2 महीने में कई बार भूकंप के झटकों से हिली दिल्ली, यहां जानिए कब कब आया भूकंप

देश की राजधानी दिल्ली में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। दिल्ली के साथ-साथ दिल्ली से सटे इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 2 महीने के अंतराल में दिल्ली में पांचवा और दिल्ली एनसीआर में छटा भूकंप आया है। ऐसे में लोगों को डर सताने लगा है। यह डर लाजमी भी है क्योंकि यह 6 भूकंप जब – जब आए हैं।

आज दिल्ली में 4.6 रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी गई है। इससे पहले भी दिल्ली में पिछले महीने लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए। हर भूकंप के साथ इसकी तीव्रता भी बढ़ती जा रही है। दिल्ली एनसीआर सहित यह भूकंप के झटके पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा कई इलाकों में महसूस किए गए हैं। हरियाणा की रोहतक में इस भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। यह भूकंप रात 9:08 पर आया था और इस भूकंप के झटके करीब 10 से 15 सेकेंड तक महसूस किए गए हैं। इसी के साथ सतह से 5 किलोमीटर अंदर इसकी गहराई बताई जा रही है।

बता दें कि पिछले कई दिनों से राजधानी दिल्ली में कई भूकंप। रिकॉर्ड के अनुसार अब तक दिल्ली एनसीआर में 7 भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 15 मई को दिल्ली में भूकंप का झटका महसूस किया गया।  रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता केवल 2.2 मापी गई। इससे पहले 10 मई को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 बताई जा रही थी। अप्रैल के महीने में भी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। 12 और 13 अप्रैल को भी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 12 अप्रैल को आए भूकंप की तीव्रता 3.5 थी, जबकि 13 अप्रैल को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 थी। इस दौरान भूकंप के झटकों का केंद्र दिल्ली ही था।

Related Articles

Back to top button