मनोज सिन्हा चुने गए जम्मू कश्मीर के नए उप राज्यपाल, गिरीश चंद मुर्मू का इस्तीफा हुआ स्वीकार

बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा अब जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल पद की गद्दी संभालेंगे। बुधवार शाम जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने अपने उप राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है और आज राष्ट्रपति भवन की ओर से उनका इस्तीफा स्वीकार कर मनोज सिन्हा की नियुक्ति का ऐलान कर दिया गया है।

बता दें कि गिरीश चंद ने 5 अगस्त के दिन अपना इस्तीफा दिया है। 5 अगस्त को दिन जब जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया गया था। इसे 1 साल ही हुआ था की गिरीश चंद्र मुर्मू ने इस्तीफा दे दिया। जिसे आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वीकार कर लिया है।

ऐसे में आप जम्मू कश्मीर नए उपराज्यपाल होंगे। इससे पहले जब जम्मू-कश्मीर पूर्ण राज्य था तब सत्यपाल मलिक यहां के राज्यपाल थे, लेकिन जब केंद्रशासित प्रदेश बना तो अधिकारी जीसी मुर्मू को भेजा गया। जीसी मुर्मू की गिनती भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास अधिकारियों में होती रही है।

मनोज सिन्हा गाजीपुर से सांसद भी रह चुके हैं और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बीजेपी के बड़े चेहरे हैं। 2019 में वह लोकसभा चुनाव हार गए थे क्योंकि उनकी बड़ी हार थी। हालांकि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें मंत्री भी चुना गया था। उस समय उनके पास रेलवे के राज्य मंत्री और संचार राज्य मंत्री का कार्यभार था।

Related Articles

Back to top button