महाराष्ट्र बवाल: सभी दलों ने भाजपा पर जमकर बोला हमला, टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जमकर काटा बवाल

महाराष्ट्र के राजनिति में बवाल मचा हुआ है। महाराष्ट्र में शिवसेना से शुरू हुई अब अपना अलग ही रुप ले रहा है। यह जंग गुजरात होते हुए असम पहुंची

Maharashtra ruckus महाराष्ट्र के राजनिति में बवाल मचा हुआ है। महाराष्ट्र में शिवसेना से शुरू हुई अब अपना अलग ही रुप ले रहा है। यह जंग गुजरात होते हुए असम पहुंची। इस दौरान तस्वीर में सत्तारूढ़ दल के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस और अब तृणमूल कांग्रेस की भी एंट्री हुई। ये सभी दल अपनी-अपनी तरह से भारतीय जनता पार्टी पर सवाल उठा रहे हैं। बयानबाजी के बीच गुरुवार को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने गुवाहाटी में जमकर हंगामा काटा।

बता दे कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी की असम इकाई ने गुवाहाटी स्थित रेडिसन ब्लू होटल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। हालांकि, उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा भी मौजूद थे। एक कार्यकर्ता ने कहा, ‘असम में करीब 20 लाख लोग बाढ़ का सामना कर रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार को गिराने में व्यस्त हैं।’ शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे समेत कई नेता इसी होटल में ठहरे हुए हैं।

Maharashtra ruckus पीएम मोदी पर जमकर बोला हमला 

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने गुरुवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को राज्य में आना चाहिए और विशेष पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अगर कोई संकट है, तो वह बाढ़ है। भाजपा सत्ता के लिए अंधी हो गई है। असम में बाढ़ है, पीएम को राज्य में आना चाहिए और स्पेशल पैकेज का ऐलान करना चाहिए, लेकिन वह महाराष्ट्र सरकार को गिराने या गुजरात चुनाव में व्यस्त हैं। भाजपा के लिए सत्ता ही सबकुछ है।

Maharashtra ruckus पार्टी विधायकों को चेताया

शिवसेना ने भाजपा पर निशाना साधते हुए पार्टी विधायकों को चेताया है। सामना में प्रकाशित संपादकीय के मुताबिक, ‘आज जो भाजपा वाले उन्हें हाथों की हथेली पर आए जख्म की तरह संभाल रहे हैं, वे आवश्यकता समाप्त होते ही पुन: कचरे में फेंक देंगे। भाजपा की परंपरा यही रही है।’ साथ ही पार्टी ने सलाह दी है, ‘समय रहते सावधान हो जाओ, समझदार बनो!

ये भी पढ़ेें-Maharashtra Political Crises : शिवसेना के इस बड़े नेता ने भी दिए उद्धव सरकार गिरने के संकेत, कहा…

ये भी पढ़ें-संजय राउत ने कहा उद्धव ठाकरे ही रहेंगे सीएम, जरुरत पड़ने पर साबित करेंगे बहुमत

Maharashtra political

Related Articles

Back to top button