पूरे देश में खुलेंगे धार्मिक स्थल लेकिन महाराष्ट्र, झारखंड के धार्मिक स्थल रहेंगे बंद, काशी विश्वनाथ और वैष्णो देवी भी बंद

आज देश के कई राज्यों में धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट्स और मॉल खोले जा रहे हैं। हालांकि इस मामले पर हर राज्य ने अपनी अलग-अलग गाइडलाइंस जारी की हैं। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का हर राज्य में ख्याल रखा जाएगा। महाराष्ट्र और झारखंड में धार्मिक स्थल और मॉल इस समय भी बंद रहेंगे। महाराष्ट्र सरकार और झारखंड सरकार फैसला लिया है की धार्मिक स्थल और माल को अभी बंद ही रखा जाएगा। महाराष्ट्र में तो कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पूरे देश में कोरोनावायरस की सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही हैं। यहां कोरोनावायरस का आंकड़ा आसमान छू रहा है।

वही आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में धार्मिक स्थल नहीं खोले जा रहे हैं और हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मॉल बंद रहेंगे। हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम और फरीदाबाद में अभी मॉल बंद रखने के आदेश दिए हैं। वही जम्मू कश्मीर में धार्मिक स्थल बंद होने का मतलब है वैष्णो देवी का भी बंद होना। बता दें कि लगभग ढाई महीने के बाद श्रद्धालु धार्मिक स्थलों पर जा सकेंगे। हालांकि नियमों के तहत ही लोग धार्मिक स्थलों पर जा सकेंगे। जिसके लिए सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। वही आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कंटेंटमेंट जॉन छोड़कर सभी जगहों के धर्मस्थल खोले जाएंगे। गाइडलाइंस में कहा गया है कि किसी भी प्रतिमा या धार्मिक ग्रंथों को स्पर्श नहीं किया जाएगा।

आपको बता दें कि उज्जैन का महाकाल मंदिर खोल दिया गया है। उज्जैन में हमेशा ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। लेकिन आप यहां सोशल डिस्टेंसिंग का खासा ख्याल रखा जाएगा। राजधानी दिल्ली में भी ज्यादातर धार्मिक स्थल खुल गए हैं। इन धार्मिक स्थलों में लोग सोशल डिस्पेंसिंग का पालन करते हुए और प्रतिमाओं और धार्मिक ग्रंथों को ना छू कर प्रवेश कर सकते हैं। दिल्ली सरकार ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के सख्त निर्देश दिए। वही दिल्ली में मरघट वाले हनुमान मंदिर को भी आज श्रद्धालुओं के लिए नहीं खोला जाएगा।

वहीं अहमदाबाद में भी मंदिर खोल दिए गए हैं। सोमनाथ मंदिर में आज सिर्फ स्थानीय लोग ही दर्शन कर सकेंगे। सरकार ने फैसला लिया है कि बनासकांठा का अंबाजी मंदिर 12 जून से खोला जाएगा। सरकार ने यहां शिफ्ट में श्रद्धालुओं को दर्शन करने के निर्देश दिए हैं हालांकि यह छूट अभी देश में हर जगह नहीं है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां गाजियाबाद में मॉल नहीं खोले जाएंगे। इसी के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर को भी नहीं खोलने का फैसला किया गया है। उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ मंदिर में हर रोज बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। हालांकि लगभग ढाई महीने से काशी विश्वनाथ मंदिर बंद है। वहीं मथुरा जिला प्रशासन ने वृंदावन स्थित बांके बिहारी सहित सभी मंदिरों को 30 जून तक बंद रखने का फैसला किया है।

वहीं महाराष्ट्र की बात करें जहां कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले हैं। वहां सरकार ने धार्मिक स्थल और मॉल दोनों ही खोलने से मना किया है। इसी के साथ महाराष्ट्र में दफ्तर भी 10 फ़ीसदी स्टाफ के साथ खुलेंगे हालांकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट अब भी बंद रहेगा। वही राजस्थान की बात करें तो राजस्थान में आज धार्मिक स्थल नहीं खोलें जा रहे हैं लेकिन होटल और रेस्टोरेंट और मॉल खोल दिए गए हैं। जम्मू कश्मीर में धार्मिक स्थल बंद रहेंगे लेकिन सैलून और होटल खोले जा रहे हैं। वहीं रेस्टोरेंट होम डिलीवरी कर सकेंगे। वहीं गोवा की बात करें तो धार्मिक स्थल खोलने की इजाजत दी गई है लेकिन कई संस्थान अभी धार्मिक स्थल बंद रखने के पक्ष में हैं।

झारखंड में मॉल और रेस्टोरेंट और धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। भोपाल में भी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे लेकिन मॉल और रेस्टोरेंट को खोला जा रहा है।

Related Articles

Back to top button