Breaking News : मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस के 8 पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाले और 70 से ज्यादा केस वाले मोस्ट वांटेड क्रिमिनल को उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार कार लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के सूत्रों का कहना है कि कानपुर मुठभेड़ के मुख्य आरोपी विकास दुबे को उज्जैन के एक पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार किया गया। खबर है कि गैंगस्टर विकास दुबे ने महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद उज्जैन के एक पुलिस थाने में खुद सरेंडर किया है।

बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने बकायदा स्थानीय मीडिया को अपने सरेंडर की खबर दी थी। इसके बाद उज्जैन के महाकाल थाने के पास उसने स्थानीय पुलिस के सामने सरेंडर किया है। पुलिस ने आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है और उसे महाकाल थाने में लेकर आई है।सरेंडर की खबर के बाद एसटीएफ की टीम उज्जैन रवाना हो गई है।

Related Articles

Back to top button