हर कदम पर चाल चलने वाले गैंगस्टर विकास दुबे ने कैसे चली अपने सरेंडर की चाल, जानिए

उत्तर प्रदेश पुलिस के 8 पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाले और 70 से ज्यादा केस वाले मोस्ट वांटेड क्रिमिनल को उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार कार लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के सूत्रों का कहना है कि कानपुर मुठभेड़ के मुख्य आरोपी विकास दुबे को उज्जैन के एक पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार किया गया। खबर है कि गैंगस्टर विकास दुबे ने महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद उज्जैन के एक पुलिस थाने में खुद सरेंडर किया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर विकास दुबे उत्तर प्रदेश पुलिस को गच्चा देकर कैसे गिरफ्तार किया गया है।

कानपुर शूटआउट के मास्टरमाइंड विकास दुबे पहले के महाकाल मंदिर पहुंचा

महाकाल मंदिर में पहुंचकर जब विकास दुबे ने मंदिर की पर्ची कटवाई जब उससे नाम पूछा गया तो उसने चिल्ला कर कहा कि मैं विकास दुबे कानपुर वाला

उज्जैन महाकाल का मंदिर चुना जाना विकास दुबे की बड़ी चाल बताई जा रही है

उज्जैन मंदिर में इससे पहले कभी भी नहीं हुआ शूटआउट, विकास दूबे की यह हो सकती है एक बड़ी चाल

इसके बाद मास्टरमाइंड विकास दुबे ने खुद सरेंडर कर दिया

उत्तर प्रदेश पुलिस जब विकास दुबे के गुर्गों का एनकाउंटर कर रही थी तो पुलिस को गच्चा देकर विकास दुबे ने मध्यप्रदेश में किया सरेंडर

बता दें कि इससे पहले गैंगस्टर विकास दुबे को फरीदाबाद में देखा गया था। जहां उसकी गिरफ्तारी करने गई पुलिस को नाकामी हासिल हुई थी। हालांकि फरीदाबाद से मध्य प्रदेश आखिर किस तरीके से विकास दुबे पहुंचा यह है अब तक एक बड़ा सवाल बना हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस की नाकामी को लेकर भी कई सवाल उठाए जाने लगे हैं। बता दें कि जब विकास दुबे ने सरेंडर किया तो उसके बाद एक वीडियो भी वायरल हुई है जिसमें विकास दुबे के आसपास उज्जैन महाकाल मंदिर कि सिक्योरिटी के साथ सिर्फ एक ही पुलिसकर्मी नजर आ रहा है। ऐसे बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने सोच समझकर यह सरेंडर किया है। जिसमें विकास दुबे की एक बड़ी चाल बताई जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button