कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं! पहले इसे पढ़ लीजिए!

फिरोजाबाद के जसराना में मां कामाख्या धाम के 22 जून से बन्द पट आज सुबह 4 बजे मंगला आरती के साथ ही 6 बजे विधि विधान के साथ ये पट आम भक्तो के दर्शनो के लिये खोल दिये गये | इस बीच भक्तों का सैलाब उमडने लगा है | सुबह से ही भक्तो की लम्बी-लम्बी कतारे देखी जा सकती है। पूरे देश में माँ कामाख्या देवी के 2 ही मंदिर हैं | एक जसराना तथा दूसरा गुवाहटी ( आसाम ) में स्थित है ।

पीठाधीश महेश स्वरुप ब्रहमचारी की देख रेख मेें रात्री 3 बजे से ही भक्त माॅ के दर्शनों के लिये कतारो मे खडे हो गये थे। सुबह तक यह कतारें काफी लम्बी हो गईं थीं। महिलाओं व पुरूषो के दर्शनो के लिये अलग-अलग कतारे लगी हुई थी। सबसे ज्यादा भीड़ महिलाओं व युवतियों की देखी गयी। पुलिस के उच्चअधिकारी भी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते रहे, वही किसी भक्त को परेशानी ना हो, इसके इन्तजाम मंदिर प्रशासन ने पहले से ही कर लिये है | मां कामाख्या धाम में प्रतिवर्ष अंबुबाची महोत्सव का आयोजन किया जाता है। महोत्सव के दौरान तीन दिन तक मां के पट बंद रहते हैं। इन तीन दिनों तक मंदिर में भजनों का दौर चलता रहता है। इन तीन दिनों तक मां को आम औरतों की तरह रजस्वला होती है। जिसके कारण मां के दर्शन लोगों के लिए प्रतिबंधित रहते है।

Related Articles

Back to top button