व्हाट्सएप पर 500% रिटर्न का झांसा, नोएडा में बुजुर्ग से 80 लाख की ठगी — जीवनभर की पूंजी लुटी


नोएडा में 75 वर्षीय प्रेम नारायण सिंह से साइबर ठगों ने व्हाट्सएप पर 500% रिटर्न का झांसा देकर ₹80.35 लाख की ठगी की। फर्जी कंपनी और ग्रुप के जरिए उनकी पूरी जीवनभर की जमा पूंजी लूट ली गई।

नोएडा: नोएडा में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति प्रेम नारायण सिंह से साइबर ठगों ने व्हाट्सएप और ऑनलाइन निवेश स्कीम के नाम पर ₹80.35 लाख की ठगी कर ली। सेक्टर-137 की लॉजिक ब्लॉसम काउंटी में रहने वाले सिंह ने सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने और साइबर क्राइम पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

घटना की शुरुआत अगस्त 2025 में हुई, जब खुद को गौतम अग्रवाल बताने वाले व्यक्ति ने उन्हें कॉल कर “500% रिटर्नदेने वाली स्कीम में ₹5 लाख निवेश का प्रस्ताव दिया। शुरुआत में मुनाफा दिखाकर उनका भरोसा जीता गया, जिसके बाद आरोपी नेकैपिटल एंड मार्केटिंग लिमिटेड (अहमदाबाद)” नामक कंपनी के जरिए ₹65.85 लाख का और निवेश करा लिया। कंपनी ने अपने आपको SEBI और CDSL से रजिस्टर्ड बताते हुए फर्जी वेबसाइट और दस्तावेज दिखाए।

व्हाट्सएप ग्रुप में नया झांसा, 14.5 लाख और गंवाए

सितंबर में उन्हेंएक्सिस सिक्योरिटीज लिमिटेड ग्रुपनामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां निवेश बढ़ाने का लालच देकर उनसे ₹14.50 लाख और ठग लिए गए। जब तक प्रेम नारायण सिंह को सच्चाई का एहसास हुआ, तब तक ठग गिरोह गायब हो चुके थे।

उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया है कि सभी संदिग्ध बैंक खातों और डिजिटल वॉलेट्स को फ्रीज किया जाए। पुलिस ने बताया कि रकम जिन खातों में ट्रांसफर हुई, उनकी जांच जारी है और फंड फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

साइबर एक्सपर्ट्स की चेतावनी

यह मामला दिखाता है कि कैसे साइबर फ्रॉड गैंग अब व्हाट्सएप और फर्जी निवेश ऐप्स के जरिए बुजुर्गों की आजीवन कमाई पर निशाना साध रहे हैं। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि यदि कोई निवेश योजना 500% रिटर्न का दावा करे, तो समझ लें यह ठगी का जाल है, निवेश नहीं।

Related Articles

Back to top button