लखनऊ : सड़क हादसे में एक किशोरी समेत 4 महिलाओं की मौत..

लखनऊ : बहराइच-सीतापुर मार्ग पर बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक किसोरी सहित चार महिलाओं की मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए हैं। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने चार लोगों काे बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि हरदी थाना क्षेत्र रामपुरवा चौकी के पास एक बेकाबू कार एक पेड़ से टकरा गई। कार हरिद्वार से सिद्धार्थनगर के तेतरा बाजार जा रही थी। उसमें कुल 10 लोग सवार थे। इस हादसे में एक मासूम सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए हैं।मृतकों की पहचान नीता देवी (42), मिश्रावती (44), रीता देवी (40) और निशा देवी (7) के रूप में हुई है। घायलों में विकास, अंकित, संगीता, विशाल, सच्चिदानंद पाठक और दिलीप कुमार शामिल हैं। सभी को इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button