LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना: eKYC अब घर बैठे आसान
LPG eKYC अब घर बैठे आसान और मुफ्त नॉन-PMUY ग्राहकों को दोबारा कराने की जरूरत नहीं PMUY ग्राहकों के लिए साल में सिर्फ एक बार eKYC जरूरी

अगर आप LPG यूज़र हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। हाल ही में eKYC (आधार आधारित बायोमेट्रिक) को लेकर चर्चा हुई थी। सरकार ने साफ कर दिया है कि यह कोई नया नियम नहीं है। यह सिर्फ जारी प्रक्रिया का हिस्सा है ताकि सभी LPG उपभोक्ता अपना eKYC आसानी से पूरा कर सकें।
दोबारा कराने की जरूरत नहीं
अगर आप नॉन-PMUY ग्राहक हैं और पहले ही eKYC कर चुके हैं, तो आपको इसे दोबारा कराने की जरूरत नहीं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के ग्राहकों को हर वित्त वर्ष में सिर्फ एक बार eKYC करना होता है। यह जरूरी तब होता है जब आप 8वें या 9वें सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी (DBT) लेना चाहते हैं।
घर बैठे मुफ्त eKYC करें
सरकार ने यह भी बताया कि eKYC करना अब बहुत आसान और मुफ्त है। इसे घर बैठे पूरा किया जा सकता है। ध्यान दें, eKYC न होने पर आपकी LPG सब्सिडी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। eKYC करने से: सब्सिडी ट्रांसफर सही होता है, पात्रता स्पष्ट होती है, फर्जी लाभार्थियों की पहचान होती है, LPG के गलत इस्तेमाल या डायवर्जन पर रोक लगती है।
घर बैठे eKYC करने का आसान तरीका
1. अपने LPG प्रदाता का आधिकारिक मोबाइल ऐप और Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करें। 2. अपने LPG कनेक्शन से जुड़े मोबाइल नंबर से ऐप में लॉग-इन या रजिस्टर करें। 3. ऐप में e-KYC विकल्प चुनें और आधार नंबर दर्ज करें।4. प्रमाणीकरण (Authentication) के लिए अनुमति दें। 5. Aadhaar FaceRD ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।6. जैसे ही आपका चेहरा वेरिफाई हो जाएगा, सिस्टम e-KYC पूरा होने की कन्फ़र्मेशन देगा। इस प्रक्रिया के बाद आपका LPG कनेक्शन अपडेट हो जाएगा और आगे किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।



