गांधीनगर: एलपीजी संकट के बीच राहत की खबर, “नंदा देवी” पहुंचा वाडिनार पोर्ट

भारतीय जहाज "नंदा देवी" वाडिनार पोर्ट पर पहुंचा 46,500 मीट्रिक टन LPG का ट्रांसफर बीच समुद्र में एलपीजी की आपूर्ति से गैस संकट में मिलेगी राहत

Lpg shortage: देश में गैस की किल्लत के बीच अच्छी खबर आई है। भारतीय जहाज “नंदा देवी” 46,500 मीट्रिक टन LPG लेकर गुजरात के वाडिनार पोर्ट पर पहुंच गया है। इस समय जहाज से LPG को दूसरे जहाज में ट्रांसफर किया जा रहा है।

 

पूरा मामला

नंदा देवी जहाज दींदयाल पोर्ट अथॉरिटी के वाडिनार टर्मिनल के पास मिड सी में खड़ा है। यहीं से पूरी 46,500 मीट्रिक टन LPG को दूसरी शिप में ट्रांसफर किया जा रहा है। जब यह काम पूरा हो जाएगा, तो इसका आधा स्टॉक एन्नोर पोर्ट पर और आधा पश्चिम बंगाल के हल्दीआ पोर्ट पर पहुंचाया जाएगा। डीपीए के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, IRSME ने जहाज का दौरा कर कप्तान और चालक दल से बातचीत की और मार्गदर्शन दिया।

 

शिवालिक का अपडेट

मुंद्रा पोर्ट पर खड़ा शिवालिक LPG कैरियर 12,000 टन LPG का स्टॉक पहले ऑफलोड करेगा और फिर वाडिनार मिड सी में जाएगा। शाम तक बाकी का स्टॉक बीच समुद्र में दूसरी शिप में ट्रांसफर होगा। इसके बाद यह स्टॉक दहेज पोर्ट और मैंगलोर के दो टर्मिनल्स पर पहुँचाया जाएगा।

 

सुरक्षा के बीच भारत के लिए मदद

नंदा देवी के मुख्य अधिकारी ने बताया कि भारतीय और ईरानी नौसेनाओं की मदद से जहाज ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार किया। इस एलपीजी की आपूर्ति वैश्विक संकट के समय भारत के लिए राहत साबित होगी।

 

उन्होंने कहा:

“मैं इस अभियान में शामिल सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं। जहाज ने होर्मुज को सुरक्षित पार किया और अब गुजरात के कांडला की ओर जा रहा है। यहां मीट्रिक टनों में LPG की आपूर्ति होगी। हम भविष्य में भी एलपीजी की सप्लाई जारी रखेंगे।”

Related Articles

Back to top button