6 सितंबर तक बिहार में बड़ा लॉकडाउन, सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

बिहार में कोरोनावायरस के मामले अब तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में अब बिहार में कोरोनावायरस के मामलों का आंकड़ा एक लाख को पार कर चुका है। करुणा के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। बिहार सरकार की ओर से इस पर आदेश भी जारी कर दिया गया है। आदेशों के मुताबिक अब बिहार में 6 सितंबर तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

वहीं इससे पहले 16 अगस्त तक लॉकडाउन की मियाद बढ़ाई गई थी। बिहार में लगातार कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं इस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिंता व्यक्त की थी। बिहार में अब तक 72000 से अधिक कोरोनावायरस ठीक भी हो चुके हैं जबकि इस समय 31 हजार से ज्यादा लोग बिहार में कोरोनावायरस संक्रमित है। हालांकि इस बार लॉकडाउन में थोड़ी भी दी गई है।

हालांकि नीतीश सरकार ने कोरोनावायरस के चलते कई तरह की पाबंदी लगा दी है। रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक बिहार में अब भी नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इसी के साथ दुकानों और बाजारों को समय और बाकी नियमों के हिसाब से आवश्यक प्रतिबंध के साथ संचालित करने की इजाजत भी दी गई है। इसी के साथ बिहार में शॉपिंग मॉल और धर्म स्थल अब भी नहीं खुलेंगे।

नीतीश सरकार ने रेस्त्रां से होम डिलीवरी की अनुमति दी है लेकिन अभी वह बंद रहेंगे। सरकारी और निजी दफ्तर में सिर्फ 50% कर्मचारी को आने की इजाजत दी गई है और इमरजेंसी सेवाएं खुली रहेंगी। दुकानों को जिला प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के मुताबिक खोलने की इजाजत दी गई है और कंस्ट्रक्शन से जुड़ी सभी गतिविधियों रहेंगी।

Related Articles

Back to top button