जानिए नवरात्र में कैसे बनाएं शुद्ध, सात्विक, स्वादिष्ट फलाहार

नवरात्रि (Navaratri) हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है। नवरात्रि (Navaratri) में नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। शारदीय नवरात्रि शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। नवरात्रि (Navaratri) में बहुत लोग नौ दिन तक उपवास रखकर मां दुर्गा की उपासना करते हैं। ऐसे में हर दिन एक जैसा फलाहार खाना अच्छा नहीं लगता है | जिससे 9 दिन का समय लंबा लगने लगता है, इसलिए आपको रोज कुछ अलग-अलग चीजें खाने के लिए बनानी चाहिए। नवरात्रि (Navaratri) के व्रत के फलाहार में लौकी के लच्छे भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह लच्छे खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं।

जानिए लौकी के लच्छे बनाने की विधि

सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें और लौकी के बीच के सफेद भाग को हटा दें। अब कद्दुकस की सहायता से इसके लच्छे निकाल लें। अब इन लच्छों को पानी से धो लें। लच्छों को धोने से इनका खारापन निकल जाएगा। अब लौकी के लच्छे बनाने के लिए आपको चाशनी तैयार करनी होगी, जिसके लिए एक पैन में पानी और चीनी ले लें। अब चीनी को पानी में घुलने तक पकाएं। जब चीनी पानी में अच्छे से घुल जाए, तो लौकी के लच्छों को डाल 10 मिनट तक पकाएं। इसके बाद चाशनी जैसे ही सुख जाए तो इसे आग पर से हटा लें और ठंडा होने तक इंतजार करें। लच्छों को ठंडा होने के बाद इनमें गुलाब जल मिलाएं। अब आपकी स्वादिष्ट लौकी लच्छा खाने के लिए तैयार है।

Related Articles

Back to top button