ओम बिरला के पिता श्रीकृष्ण बिरला के निधन पर दिल्ली भाजपा के नेताओं ने जताया शोक

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पिता श्रीकृष्णा बिरला के आकस्मिक निधन पर दिल्ली भाजपा के तमाम नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया और ईश्वर इससे दिवंगत आत्म को श्री चरणों में स्थान देने के लिए प्रार्थना की है।

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के पिताश्री के देहांत की दुखद खबर मिली। प्रभु दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को पीड़ा सहन करने की शक्ति दें।

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पिता के अकस्मात् निधन का दुखद समाचार मिला। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं बिरला जी के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आक्त्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के पिता के निधन की दुःखद सूचना मिली है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह कष्ट सहने की शक्ति दें।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पिता श्रीकृष्ण बिरला का 29 सितंबर को आकस्मिक निधन हो गया था। बुधवार को सुबह 8 बजे राजस्थान के कोटा के किशोरपुरा मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जहां उनके दोनों पुत्र राजेश बिरला और ओम बिरला ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में भाजपा के नेताओं के साथ कई अन्य लोग भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button