Breaking News : हाथरस रेप केस पर लोगो का फूटा गुस्सा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज-पथराव,छोड़े आंसू गैस के गोले छोड़े

हाथरस मामला अब तेज़ी से बढ़ता जा रहा है और अब इस मामले पर बड़ा बवाल हो गया है। बता दें की हाथरस पुलिस की बर्बरता पर मनीषा के लिए जुलूस निकाल रहे बाल्मिक समाज के लोगों पर पुलिस ने बल का प्रयोग किया है। पुलिस ने लोगो पर आंसू गैस के गोले और बल प्रयोग भी किया है। वहीँ बताया जा रहा है की DM-SP की गाड़ियों के पीछे परिजन भी भागे। गुड़िया के परिजन अधिकारियों के पीछे भागते हुए नज़र आए।

वहीँ इस मामले पर उत्त्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि “हाथरस की बेटी बलात्कार-हत्याकांड’ में शासन के दबाव में, परिवार की अनुमति बिना, रात्रि में पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार करवाना, संस्कारों के विरुद्ध है. ये सबूतों को मिटाने का घोर निंदनीय कृत्य है। भाजपा सरकार ने ऐसा करके पाप भी किया है और अपराध भी।”

Related Articles

Back to top button