कोलकाता : श्रम राज्य मंत्री निर्मल मांझी कोरोना पॉजिटिव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में महामारी कोरोना का संक्रमण लगातार तेज होता जा रहा है। अब राज्य के एक और मंत्री निर्मल मांझी भी इसकी चपेट में आ गए हैं। वह श्रम राज्य मंत्री हैं। शनिवार रात उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है जिसके बाद उन्हें कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

चिकित्सकों का कहना है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उनके शरीर में कोमोरबिडिटी यानी कई ऐसी गंभीर बीमारियां हैं जिनकी वजह से उनकी जान को खतरा हो सकता है। इसलिए चिकित्सक चिंता में पड़े हुए हैं।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दो-तीन दिनों से वह बुखार से पीड़ित थे और सर्दी, खांसी जैसा सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण थे जिसकी वजह से एक प्राइवेट लेबोरेटरी में उनकी कोरोना जांच की गयी थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शनिवार रात 10:40 पर उन्हें कोलकाता मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया गया। पिछले महीने ही वह एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनके शरीर में ब्लड क्लॉट बन जा रहे थे। अब जबकि वह महामारी की चपेट में आ गए हैं तो परिवार की भी चिंताएं बढ़ गयी हैं।

Related Articles

Back to top button