कोलकाता : राज्यपाल ने फिर साधा मुख्‍यमंत्री ममता पर निशाना

कोलकाता। राजनीतिक मामले में ट्वीट के जरिए कटाक्ष करना अब आम बात हो गई है। रविवार को फिर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जुबानी हमला बोला है। राज्यपाल ने लिखा है कि राज्य मानव अधिकार दिनोंदिन समाप्त होती जा रही है। लेकिन गणतंत्र अधिकारों को इस तरह से छीनने ने नहीं दिया जाएगा।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एवं राज्य सरकार के बीच इस तरह के विवाद शुरू से ही चल रहे हैं। रविवार को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के प्रशासनिक गलतियों को सुधारने के लिए यह ट्वीट किया है। राज्यपाल ने राज्य की पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाया है। साथ ही उन्होंने राज्य पुलिस के डीजी के खिलाफ आवाज उठाया है। राज्य सरकार ने सचिवालय की ओर से इस ट्वीट का जवाब दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से राज्यपाल को एक बड़ी चिट्ठी लिखी गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि राज्यपाल अपने सांवैधानिक पद का सही तरीके से निर्वाह नहीं कर रहे हैं। इस चिट्ठी के जवाब में राज्यपाल ने भी उल्टा यही जवाब दिया है। साथ ही राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में उचित शिक्षा देने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button