जानिए क्यों देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बढ़े कोरोना के मामले.

नयी दिल्ली:  देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 11 राज्यों में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है जबकि शेष सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले घटे हैं। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1123, छत्तीसगढ़ में 229, बिहार में 172, हरियाणा में 62, झारखंड में 29, उत्तराखंड में 36, कर्नाटक में 23, केरल में 82, मणिपुर में 35, मिजोरम में 16 और मेघालय में कोरोना के आठ सक्रिय मामले बढ़े हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,645 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ चार लाख 50 हजार से अधिक हो गयी है। इस दौरान 19,299 मरीज स्वस्थ हुए और इसी के साथ रिकवरी दर बढ़कर 96.42 प्रतिशत हो गयी। नये मामलों की तुलना में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले 855 कम हुए हैं और इनकी संख्या घटकर 2,23,335 रह गयी है। इसी अवधि में 201 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,50,999 हो गया है और मृत्यु दर घटकर 1.44 फीसदी हाे गयी है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है
राज्य…………………सक्रिय……स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार …..24………4873…….62
आंध्र प्रदेश ………..2607……874954…7128
अरुणाचल प्रदेश……64……..16647……56
असम ……………..3019…….212486…1060
बिहार …………….4247…….249709…1430
चंडीगढ़ ………….228……….19696……327
छत्तीसगढ़ ……..9274…….275812….3484
दादरा और नगर हवेली
और दमन और दीव….4……..3374…………..2
दिल्ली ……….3683…..615452……10666
गोवा …………….867……..50177………746
गुजरात ………..7968….238965…….4340
हरियाणा ……….2563……259209……2949
हिमाचल प्रदेश …1088……54320……….958
जम्मू कश्मीर ….2094……118422…..1909
झारखंड ………..1494…..114133….1045
कर्नाटक ………9471….905158….12138
केरल …………64516…..738808…..3279
लद्दाख ………..203………9278………127
मध्यप्रदेश…….8029……236247…..3701
महाराष्ट्र ……54131…..1861400…..50027
मणिपुर ………515……….27766……365
मेघालय ………163……..13286………143
मिजोरम………98…………4186………..8
नागालैंड …….113……….11778………84
ओडिशा …….1908……327803……1891
पुड्डुचेरी ……..328……….37461…….636
पंजाब ………2952…….160343….5439
राजस्थान ….6730…..303060….2731
सिक्किम ……369………..5486……129
तमिलनाडु ….7304…..806018…12215
तेलंगाना …….4756…..283463….1565
त्रिपुरा ………..57…….32862…..388
उत्तराखंड …..3215…..88615…..1568
उत्तरप्रदेश…..11221….572773….8483
पश्चिम बंगाल …..8034….541930…..9922
कुल……. 223335……10075950…150999

Related Articles

Back to top button