आज लगेगा चन्द्रग्रहण जानिए इसका किन राशियों पर पड़ेगा असर, जानिए चंद्र ग्रहण के समय क्या करने से मिलेगा फायदा

इस चंद्र ग्रहण  शुक्र वक्री और अस्त रहेगा। गुरु शनि शुक्र वक्री रहेंगे। चंद्रग्रहण का प्रभाव भारत की अर्थव्यवस्था पर होगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोग सावधान रहें। चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि पर बहुत बुरा प्रभाव डालेगा। किसी ख्यातिप्राप्त व्यक्ति की रहस्यात्मक मौत के संकेत हैं। परिवार वालो के साथ वाद विवाद हो सकता है व वृश्चिक राशिवाले सावधान रहें। पड़ोसी देशो से भारत के रिश्ते चिंताजनक रहेंगें। वैश्विक युद्द की भी संभावना हैं लेकिन युद्ध रुक जाएगा। अंर्तराष्ट्रीय,वैश्विक,राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में भारत का महत्व बढ़ेगा भूस्खलन हो सकता हैं।

मेष राशि

इस राशि के जातक अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे। आय व्यय पर खास ध्यान दे। वाणी पर नियंत्रण रखें। लेन देन पर ध्यान रखे। इज्जत और प्रतिष्ठा पर ध्यान रखे। वाहन चलाने से परहेज़ करे।

चंद्रग्रहण के समय क्या करें
ऊं नम: शिवाय: मंत्र का जाम करें
सफेद वस्तु का दान करें

वृष राशि

दांपत्य जीवन में कटुता आ सकती हैं। व्यक्तिगत जीवन के प्रति सचेत रहे। लक्ष्य पर केंद्रित रहे सफलता अवश्य मिलेगी
वाद विवाद से बचे। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती हैं। आत्मविश्वास डगमगा सकता हैं। आर्थिक हानि हो सकती हैं ,सावधान रहे।

चंद्रग्रहण के समय क्या करें
चंद्रमा को अर्ध्य दे
ऊं नम: शिवाय: मंत्र का जाम करें
गायत्री मंत्र का जाम भी शुभकारी हैं

मिथुन राशि

स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे। धन को लेकर सचेत रहे
तेज़ गति से वाहन न चलाएं। वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च पर नियंत्रण रखे। जीवन में संतुलन रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा पर ध्यान रखे। जोखिम भरा कोई कार्य न करें

चंद्रग्रहण के समय क्या करें
गायत्री मंत्र का जाप करें
सफेद वस्तु का दान करें

कर्क राशि

संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में किया हुआ प्रयास सफल होगा। बच्चों के क्षेत्र में ज्यादा दखलअंदाज़ी न करे। बच्चों से भावनात्म तौर पर जुड़े। पारिवारिक हालातों पर ध्यान रखे। आय से अधिक व्यय बिल्कुल न करे। अज्ञात स्त्रोत से धन प्राप्त हो सकता हैं।

चंद्रग्रहण के समय क्या करें
मन पर नियंत्रण रखे। भगवान भोलेनाथ का ध्यान करे
ऊं नम: शिवाय: मंत्र का जाम करें
गाय को रोटी और गुड़ खिलाए
सफेद वस्तु का अपने भार के अनुसार दान करे

सिंह राशि

विवादित प्रोपटी में सफलता मिलेगी। रोग व्याधि से मुक्ति मिलेगी। बूरे समय से छुटकारा मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगें। दूर देश की यात्रा हो सकती हैं। माता पिता का सुख मिलेगा। नए कार्यों से आपका मन प्रसन्न रहेगा। चारों तरफ से अच्छी खबरें आएंगी। माता पिता के सहयोग से नए व्यापार का प्रारंभ कर सकते हैं

चंद्रग्रहण के समय क्या करें
सूर्य की आराधना करे।  लाल वस्तु का अपने भार के अनुसार दान करें। सवा किलों वस्तु की लाल वस्तु का या गेहू का दान करें।

कन्या राशि

परिवार की स्थिति खराब हो सकती हैं। पारिवारिक समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। वाद विवाद से बचे। सूझबूझ से कम लें
भाईयों से रिश्ते खराब हो सकते हैं। नए तरह के कार्य करने क अवसर मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखे। आत्म संयम रखें। लक्ष्य पर केंद्रित रहे सफलता अवश्य मिलेगी। दूर देश की यात्रा हो सकती हैं। घर परिवार में कोई शुभ  काम होगा
नया वाहन खरीद सकते हैं। नया घर नई ज़मीन खरीद सकते हैं।

चंद्रग्रहण के समय क्या करें
ऊं भाल चंद्राय नम:
ऊं विकेटाय नम:
ऊं गणेशाय नम:
पंचमेवा खीर से भगवान गणेश को भोग लगाएं
भगवान गणेश को दुर्वा चढ़ाएं

तुला राशि

स्वास्थ्य पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आकस्मित धन लाभ होगा। अप्रिय लगने वाली बात न करें
लेन देन न करे। भूमि भवन खरीद सकते हैं  तेज़ गति से वाहन न चलाएं। अज्ञात व्यक्ति से धन का लेनदेन न करें।

चंद्रग्रहण के समय क्या करें
सुंदरकांड का पाठ करें। सफेद वस्तु का दान करें
भगवान श्री गणेश का ध्यान करें।

वृष्चिक राशि

इस राशि के जातकों को ध्यान रखने की जरुरत हैं। स्वास्थ्य पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आकस्मित धन लाभ होगा। अप्रिय लगने वाली बात न करें। लेन देन न करे
तेज़ गति का वाहन न चलाएं। भूमि और भवन खरीदने के लिए सही समय का इंतज़ार करें।

चंद्रग्रहण के समय क्या करें
सुंदर कांड का पाठ करें। हनुमान जी की आराधना करें
लाल वस्तु जैसे गेहूं का दान करे। गरीब व्यक्ति को हलवा और पूड़ी खिलाए लाभ मिलेगा।

धनु राशि

आवागमन पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य और धन पर ध्यान दे
अधिक व्यय न करें। विदेश से व्यापार करने के भी अवसर मिलेंगें। व्यापार में सावधानी बरतें। माता पिता की आज्ञा का पालन करें। अज्ञात शत्रु बढ़ सकते हैं। जागरुक रहने की जरुरत हैं। तेज़ गति का वाहन न चलाएं

चंद्रग्रहण के समय क्या करें
चना मंदिर में दान करें। भगवान वृहस्पति की आराधना करें
पीला वस्तु दान करें। पीला भोजन गरीबों को खिलाएं

मकर राशि

आय में वृद्धि होगी। आय के नए रास्ते मिलेगें। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। संतान से थोड़ा मतभेद रहेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। नई डील कर सकते हैं। भूमि भवन का भी लाभ मिलेगा। चिंता और तनाव दूर होगा

चंद्रग्रहण के समय क्या करें
भगवान हरि की पूजा करें। काला चना दान करे। गाय को हरा चारा खिलाए लाभ होगा

कुंभ राशि

नेत्र से जुड़े हुए काम होंगें। राजनीतिक लाभ मिलेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। लक्ष्य की प्राप्ति होगी। विदेश की यात्रा संभव  हैं। नए कार्य में माता पिता की सलाह लें

चंद्रग्रहण के समय क्या करें
गायत्री मंत्र का जाप करें। ऊं नम: शिवाय: मंत्र का जाप करें
काला चना दान करें

मीन राशि

नए कार्य होंगें। सफलता मिलेगी। मान सम्मान बढ़ेगा
पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाएंगें। प्रयासों में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम होंगें

चंद्रग्रहण के समय क्या करें
भगवान विष्णु की आराधना करें। मां लक्ष्मी का पूजन करें
भगवान कृष्ण की भी आराधना करें। पीले रंग का वस्तु दान करें। पीला कपड़ा,पीला चना दान करें शुभकारी होगा

Related Articles

Back to top button