राज्यों की मांग पर केंद्र सरकार ने मदद के लिए जारी किए 36400 करोड़ जीएसटी मुआवजा

कोरोना काल के इस दौर में भारत की अर्थव्यवस्था बेहद खराब हो चुकी है। हालांकि भारत सरकार इन हालातों से उभरने की पूरी कोशिश कर रही है। वहीं अब केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 36400 करोड़ का जीएसटी मुआवजा जारी कर दिया है। जिसकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को काफी जरूरत भी थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार केंद्र सरकार से मदद की मांग कर रहे थे। ऐसे में केंद्र सरकार ने जीएसटी मुआवजा दिसंबर 2019 से फरवरी 2020 तक का जारी किया है जो कि 36400 करोड़ है।

केंद्र सरकार ने भी अहम फैसला इस कारण लिया है क्योंकि सभी राज्य इस समय कोरोनावायरस महामारी से जूझ रहें हैं। सभी राज्यों की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है। ऐसे में केंद्र सरकार ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की मदद की है। जानकारी के मुताबिक अप्रैल-नवंबर, 2019 की अवधि के लिए केंद्र सरकार द्वारा 1,15,096 करोड़ रुपये का कुल जीएसटी अनुदान पहले ही जारी किया गया था।

बता दें कि पूरे भारत में कोरोनावायरस की वजह से अर्थव्यवस्था बेहद खराब हो चुकी है। जिसकी वजह से भारत को लॉक डाउन के बाद अब अनलॉक किया गया है। यही वजह थी कि भारत में शराब और इंधन पर करो की वृद्धि की गई। ज्यादातर राज्यों को पहले जितना कर प्राप्त होता था आज वह बहुत ज्यादा घट चुका है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तो यह भी कह चुके हैं कि वह कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी दिल्ली जूझ रहा है। जिसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से जरूरी मदद मांगी थी।

बता दें कि राज्यों की अर्थव्यवस्था डगमगा जाने के बाद टैक्स की बढ़ोतरी की गई। शराब टैक्स में बढ़ोतरी की शुरुआत दिल्ली के मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल ने 70% टैक्स को बढ़ाने के साथ की थी जिसके बाद कई राज्यों ने टैक्स में वृद्धि की।

Related Articles

Back to top button