करीना कपूर ने परिवार के साथ मनाया अपना 40वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें..

बॉलीवुड में बेबो के नाम से मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। करीना ने अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ धूमधाम से सेलिब्रेट किया। बहन करिश्मा कपूर ने उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। करिश्मा कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा-‘बर्थडे गर्ल हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं। जन्मदिन की बधाई।’

करिश्मा कपूर ने तीन तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है। एक तस्वीर में करीना कपूर खान केक के सामने खड़ी है। वहीं अन्य तस्वीरों में वह अपने अभिनेता पति सैफ अली खान, मां बबीता, पिता रणधीर कपूर, बहन करिश्मा कपूर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। करीना इन तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रही है। करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टॉप अभिनेत्रियों में से एक है।
करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता रणधीर कपूर और मां बबीता बीते जमाने के मशहूर कलाकार रहे हैं। करीना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’से की थी। इस फिल्म के लिए करीना को फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस फिल्म में करीना के अभिनय को काफी पसंद किया गया। इसके बाद साल 2000 में आई फिल्म ‘मुझे कुछ कहना हैं’ में करीना कपूर के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया। यह फिल्म करीना की पहली हिट फिल्म थी। इस फिल्म में करीना के अपोजिट तुषार कपूर थे।
इसके बाद करीना कपूर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया है। जिनमें ‘फिदा’,’ऐतराज’,’कभी खुशी कभी गम’, युवा’, हलचल’, ‘क्योंकि’, ‘टशन’, ‘3 इडियट्स’, ‘बॉडीगार्ड’, आदि शामिल हैं। करीना अपने बॉलीवुड करियर में छह बार फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित हो चुकी है। यह अवार्ड उन्हें उनकी फिल्म रिफ्यूजी, चमेली, देव, ओमकारा, जब वी मेट, वी आर फैमिली शामिल है। करीना कपूर ने 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी कर ली। उनका एक बेटा ‘तैमूर’ है। करीना कपूर इन दिनों प्रेग्नेंट है और वह दोबारा मां बनने वाली है। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्डा’ में अभिनय करती नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button