कानपुर: बाइक व पिकअप में हुई जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की हुई मौत

कानपुर: बाइक व पिकअप में हुई जोरदार टक्कर, 3 की मौत  

लखनऊ: हादसों का सिलसिला लगातार जारी है. रोजाना सड़क हादसों न जाने कितने लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं. यूपी के कानपुर जिले बुधवार दोपहर भीषण हादसा हो गया. यहां पिकअप व बाइक के बीच जोरदार भीडंत हो गई. इस भयानक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. यह घटना शिवराजपुर थाना क्षेत्र के पास सुक्खा नेवादा गांव के सामने की है. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. हादसा देख घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई.

बाइक सवारों की मौके पर मौत

हालांकि वहां मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतकों को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं दुर्घटना के बाद पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया गया है. वहीं, परिजनों को घटना के बारे में सूचित किया गया. खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया. जानकारी के मुताबिक  हादसे में 55 वर्षीय उमाशंकर, 60 वर्षीय अमर सिंह और 35 वर्षीय सुधीर की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों के परिजन रिंकू ने बताया कि तीनों ग्राम नौबतपुर, थाना सट्टी कानपुर देहात के रहने वाले हैं. जो अपनी बेटी के ससुराल में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रामनगर आए थे, जहां हादसे में उनकी मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button