कनिका कपूर अस्पताल से पहुंची घर, छठवीं बार कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

बॉलिवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर करोना की छठवीम बार कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। अब कनिका पूरी तरह से ठीक हैं। इसीलिए कनिका कपूर को अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आपको बता दें कि कनिका कपूर 12 मार्च को लंदन से मुंबई और 14 मार्च को लखनऊ आई थीं। लेकिन कोरोनो पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें 20 मार्च को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा था।

इससे पहले कनिका कपूर के 5 बार कोरोना टेस्ट किए गए थे। लेकिन हर बार उनका टेस्ट पॉजिटिव आया था। इस वजह से कनिका और उनका परिवार काफी परेशान था। हालांकि कनिका का पांचवी बार टेस्ट का कोई रिजल्ट नहीं आया था जिसे डॉक्टर्स पॉजिटिव ही मानकर चल रहे थे। इसके बाद टेस्ट किया गया था तो वो नेगेटिव आया लेकिन डॉक्टर्स ने छठवीं बार टेस्ट के बाद ही किसी नतीजे पर जाने की सोची। लेकिन अब छठवीं बार कनिका की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अब उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है।

कनिका अब ठीक हो चुकी हैं। ठीक होने के तुरंत बाद उन्होंने अपने वकीलों से बात की है। दरअसल लंदन से लौटने के बाद उन्होंने किसी को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात नहीं बताने की वजह से कनिका पर यूपी पुलिस ने केस दर्ज किया था। शनिवार को जब कनिका की रिपोर्ट नेगेटिव आई तभी उन्होंने अपने वकील से केस के बारे में बात की।

 

 

Related Articles

Back to top button