छठी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर कनिका कपूर को अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज, 14 दिन तक घर में रहेंगी क्वॉरेंटाइन

बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के लिए अब राहत की खबर है। बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS) लखनऊ से कोरोना के छठे टेस्ट के नेगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि अभी यह भी खबर है कि 14 दिनों तक कनिका कपूर को घर में ही क्वॉरेंटाइन रहना पड़ेगा। संस्थान ने कनिका कपूर को 14 दिनों तक क्वॉरेंटाइन रहने के लिए कहा है।

बता दें कि पिछली चार रिपोर्ट कनिका कपूर की नेगेटिव आई थी। वहीं उनका इलाज संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा था। जबसे कनिका कपूर लंदन से वापस आई है। उसके कुछ समय बाद उनका कोरोनावायरस टेस्ट किया गया था। जो रिपोर्ट उनकी पॉजिटिव आई थी। कनिका कपूर पर कई तरह के आरोप भी लगे थे। साथ ही उन पर कई धाराओं में केस भी दर्ज किए गए हैं।

कनिका कपूर पर एयरपोर्ट से बिना जांच किए लोगों से मिलने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा था कि कनिका कपूर जब लंदन से वापस आईं तो वह एयरपोर्ट पर जांच कर रहे लोगों को झांसा देकर वहां से निकली थी। हालांकि कनिका कपूर ने इस बात से साफ-साफ इंकार किया है। वही कनिका कपूर जब लंदन से वापस लौटी थी तो उस समय वह कई लोगों से मिली। वसुंधरा राजे, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी उन लोगों में शामिल थे जो कनिका कपूर से मिले थे। जिसके बाद सभी लोगों की जांच की गई थी। हालांकि सब की रिपोर्ट नेगेटिव आई।

Related Articles

Back to top button