बीजेपी के 40 वें स्थापना दिवस पर अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं, पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

आज भारतीय जनता पार्टी का 40 वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। वही भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि ” राष्ट्रसेवा, अंत्योदय के विचार से प्रेरित एवं जनसेवा को समर्पित विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि बहुत उतार चढ़ाव पार्टी ने देखे और मोदी जी के नेतृत्व में हम लोगों ने उत्कर्ष की अनुभूति की। उनके नेतृत्व में पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उनका मंत्र गरीब कल्याण, उनकी सरकार गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। इस तरीके से पार्टी आगे बढ़ी है।

उन्होंने बताया कि “BJP कार्यकर्ता स्थापना दिवस पर आज के दिन एक समय का भोजन हम त्यागेंगे और लॉकडाउन के बीच कष्ट झेल रहे लोगों के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त करेंगे,#FeedtheNeedy में खाद्य सामग्री के लिए 5 पैकेट तो प्रतिदिन भेजते ही हैं,लेकिन अपना जो त्याग किया1पैकेट और बढ़ाएंगे,जरूरतमंदों को देंगे।

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने आगे कहा कि वैश्विक कोरोना संकट की इस घड़ी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश एवं दुनिया का प्रतिनिधित्व किया है, उसकी हर जगह सराहना हो रही है। कोरोना को देश से निकालने के लिए प्रधानमंत्री कृत संकल्पित हैं। भाजपा के 40वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सभी कार्यकर्ता 40 लोगों से संपर्क करके PM-CARES कोष में 100 रुपये दान करवाने का काम भी करेंगे

Related Articles

Back to top button