राजस्थान की बेटी ने दक्षिण एशियाई खेल-2019 में महिला शॉटपुट में कांस्य पदक जीता

राजस्थान की बेटी कचनार चौधरी ने 13वें दक्षिण एशियाई खेल-2019 में महिला शॉटपुट में कांस्य पदक जीतकर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है | जयपुर शहर की कचनार चौधरी ने इससे पहले पिछले दिनों झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित हुई 59वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप भी कांस्य पदक जीता था |

नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित हुए 13वें दक्षिण एशियाई खेल में कांस्य पदक जीतने वाली कचनार इससे पूर्व शॉटपुट प्रतियोगिता में कई पदक जीत चुकी है | काठमांडू में आयोजित दक्षिण एशियाई खेलों में शॉटपुट में स्वर्ण पदक भारत की आभा खटुआ और रजत पदक श्रीलंका की थारिका कुमुदम ने प्राप्त किया है | कचनार ने शॉटपुट स्पर्धा में 13.66 मीटर की दूरी के साथ तीसरा स्थान अपने नाम किया है | वहीं प्रथम स्थान पर रहने वाली आभा खटुआ 15.32 और थारिका ने 14.35 मीटर की दूरी के साथ क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किया है | कचनार चौधरी ने जयपुर के महावीर सैनी के निर्देशन में अपनी तैयारी की थी |

उल्लेखनीय है कि कचनार ने रांची में आयोजित शॉटपुट स्पर्धा में 13.95 मीटर की दूरी के साथ तीसरा स्थान अपने नाम किया था | उससे पहले कचनार ने 32वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए शॉटपुट स्पर्धा में 15.99 मीटर की दूरी के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर गोल्ड मेडल जीता था |

Related Articles

Back to top button