बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर CAA को लेकर साधा निशाना

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे देश भर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वही इस कानून को लेकर बीजेपी ने इसका समर्थन करने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया है | जिसमें वह घर घर जाकर लोगों को नागरिकता कानून के बारे में जानकारी दे रहे हैं। वहीँ बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को चैलेंज देते हुए कहा कि राहुल गांधी नागरिकता संशोधन बिल पर 10 वाक्य बोलकर दिखाएं, नागरिकता संशोधन कानून के बारे में उन्हें थोड़ी भी जानकारी नहीं है और वह देश को भटका रहे हैं।

बता दे कि कांग्रेस शुरुआत से ही नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ और एनआरसी के खिलाफ खड़ी है। कांग्रेस ने इसको लेकर कई बार प्रदर्शन भी किए हैं। कुछ समय पहले ही नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर दिल्ली में विपक्ष की बैठक भी बैठी थी। हालांकि इस बैठक में बीएसपी आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस उपस्थित नहीं थे उन्होंने इस बैठक का बहिष्कार किया था। इस सब के बावजूद भी कांग्रेस के साथ लगभग 14 से 15 दलों ने मिलकर बैठक की और नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर विचार विमर्श किया। कांग्रेस चाहती है कि देश में इस तरीके का कानून ना आए और कांग्रेस के मुताबिक यह कानून संविधान के खिलाफ है ।

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को नागरिकता संशोधन कानून पर 10 वाक्य बोलने के लिए कहा है और उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को इस कानून के बारे में थोड़ा भी नहीं पता और देश को वह भड़का रहे हैं। हालाकि कांग्रेस की तरफ से इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button