झारखंड: कोरोना के 633 मरीज मिले, रिकवरी रेट 91.52 प्रतिशत

रांची। झारखण्ड में बुधवार को 633 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं राज्य में अच्छी खबर यह है कि 1053 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि राज्य में कोरोना से सात लोगों की मौत हुई है। मृतकों में धनबाद में एक, दो पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )में एक, रांची में दो और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 263, बोकारो से 44, चतरा से 4, देवघर से 17, धनबाद से 30, दुमका से 3, पूर्वी सिंहभूम से 59, गढ़वा से 8, गिरिडीह से 6, गोड्डा से 8, गुमला से 27, हजारीबाग से 21, जामताड़ा से 3, खूंटी से 20, कोडरमा से 12, लातेहार से 2, लोहरदगा से 14, पाकुड़ से 11, पलामू से 2, रामगढ़ से 20, साहेबगंज से 2, सराईकेला से 12, सिमडेगा से 20, पश्चिमी सिंहभूम से 25 मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 94369 हो गयी हैं। इसमें 7191 सक्रिय केस हैं। 86367 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक 811 कोरोना मरीज की मौत हुई है। वहीं झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 91.52 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button