झारखंड :कोरोना के 625 मरीज हुए ठीक, संक्रमित मिले 549

रांची। झारखण्ड में गुरुवार को 549 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं राज्य में अच्छी खबर यह है कि 625 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। जबकि राज्य में 8 लोगों की मौत कोरोना से हुई हैं। मृतकों में धनबाद से एक, बोकारो से दो, रांची से 4 और कोडरमा से एक मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 151, बोकारो से 48, देवघर से 32, धनबाद से 60, दुमका से 11, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 33, गढ़वा से 5, गिरिडीह से 1, गोड्डा से 5, गुमला से 22, हजारीबाग से 8, जामताड़ा से 16, खूंटी से 16, कोडरमा से 3, लातेहार से 14, लोहरदगा से 6, पाकुड़ से 6, पलामू से 27, रामगढ़ से 4, साहेबगंज से 2, सराईकेला से 10, सिमडेगा से 8, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )से 61 मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 98610 हो गया हैं। 6122 सक्रिय केस हैं। 91629 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक 859 कोरोना मरीज की मौत हुई हैं। वहीं ,झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 92.92 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button