झारखंड: कोरोना के 542 मरीज मिले, सात की हुई मौत

रांची। झारखण्ड में मंगलवार को 542 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 7 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में बोकारो, देवघर, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर),खूंटी सरायकेला से एक-एक और रांची से दो मरीज शामिल हैं। वहीं राज्य में अच्छी खबर यह है कि 605 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 196, बोकारो से 42, चतरा से 2, देवघर से 8, धनबाद से 69, दुमका से 3, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 21, गढ़वा से 6, गिरिडीह से 2, गोड्डा से 4, गुमला से 15, हजारीबाग से 6, जामताड़ा से 3, खूंटी से 8, कोडरमा से 5, लातेहार से 3, लोहरदगा से 5, पाकुड़ से 3, पलामू से 47, रामगढ़ से 15, साहेबगंज से 12, सराईकेला से 17, सिमडेगा से 6, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 44 मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 97414 हो गया हैं। 6180 सक्रिय केस हैं। 90385 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक 849 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। वहीं, झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 92.78 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button