कुछ ऐसा है जावेद अख्तर का फ़साना, एक वादे के लिए किया था निकाह

मशहूर लेखक, गीतकार, शायर और कवि जावेद अख्तर के 75वे जन्मदिन पर जावेद अख्तर और उनकी पत्नी शबाना आज़मी एक जैसे कपड़ों में दिखे। शादी के 35 साल बाद आज भी दोनों के बीच बरक़रार प्रेम देखा जा सकता है। कई मौकों पर शबाना आज़मी और जावेद अख्तर एक दूसरे की प्रेरणा बनते और सहारा देते दिखाई देते हैं। हालाँकि, दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम दिलचस्प नहीं है।

दरअसल, शबाना आज़मी जावेद अख्तर की दूसरी बीवी हैं। शबाना से पहले जावेद अख्तर की शादी हनी ईरानी से हुई थी। हनी ईरानी से उनकी मुलाक़ात ‘सीता और गीता’ के सेट पर हुई थी। एक इंटरव्यू के दौरान हनी ईरानी ने बताया था कि, ‘एक बार ताश खेलते हुए जावेद हार रहे थे। मैंने जावेद से कहा कि लाइए मैं आपके लिए कार्ड निकालती हूं। तब जावेद ने कहा था अगर पत्ता अच्छा निकला तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा।’ हनी ने बताया कि किस्मत से पत्ते अच्छे निकले और 27 वर्षीय जावेद ने उनसे शादी कर ली थी। हालाँकि जावेद अख्तर की शराब पीने की आदत के चलते दोनों अलग हो गए। बता दें कि हनी ईरानी जावेद अख्तर से 10 साल छोटी हैं। हनी ईरानी और जावेद अख्तर के दो बच्चे हैं : फरहान अख्तर और ज़ोया अख्तर।

हनी ईरानी से अलग होने से पहले ही शबाना आज़मी और जावेद अख्तर की ज़िन्दगी मिल चुकी थी। दोनों की पहली मुलाक़ात शबाना आज़मी के पैतृक घर में ही हुई थी। शबाना आज़मी के पिता कैफ़ी आज़मी भी एक दिग्गज शायर और लेखक थे। जावेद अख्तर अक्सर उनके घर उनसे मिलने जाते थे। इस दौरान जावेद और शबाना आज़मी के बीच बातें शुरू हुई जो धीरे धीरे प्रेम में तब्दील हो गई। लेकिन जावेद अख्तर के शादीशुदा होने की वजह से शबाना आज़मी की माँ उनके रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी। लेकिन 1978 में जावेद अख्तर हनी ईरानी को तलाक देकर शबाना से शादी करने को तैयार हो गए। इसके बाद 1984 में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद 1985 में हनी ईरानी और जावेद अख्तर अलग हो गए। छह साल के रिलेशनशिप में रहकर शादी के 35 साल बाद भी जावेद अख्तर और शबाना आज़मी के बीच का प्रेम उनके जन्मदिन पर भी देखा गया।

Related Articles

Back to top button