बड़ी खबर: सेना की जीप पलटी, बहुत बड़े अफसर की मौत.. लेफ्टिनेंट कर्नल समेत चार अन्य अफसर गंभीर!

सीमा सुरक्षा के लिए तैनात भारतीय सेना को रविवार को बड़ा झटका लगा। जैसलमेर के तनोट थाना क्षेत्र में सेना की जिप्सी पलट जाने से मेजर टीसी भारद्वाज की मौत हो गई, जबकि लेफ्टिनेंट कर्नल समेत चार अन्य अफसर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सेना और पुलिस दोनों ने जांच शुरू कर दी है।
रामगढ़-लोंगेवाला रोड पर पलटी जिप्सी
रविवार शाम करीब 5 बजे यह हादसा गमनेवाला गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, सेना के अधिकारी एक जिप्सी में सवार होकर रामगढ़ से लोंगेवाला की ओर जा रहे थे। अचानक एक मोड़ पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।
तनोट थाना के ASI अचलराम ने बताया कि, “सड़क पर तेज मोड़ था, लेकिन जिप्सी उस पर मुड़ नहीं पाई और पलट गई। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।”
एक मेजर की मौत, चार अधिकारी घायल
हादसे में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत राय (32), मेजर अमित (30), मेजर प्राची शुक्ला, और ड्राइवर नसीरुद्दीन घायल हुए। सभी को सेना के वाहन से रामगढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया।
इलाज के दौरान मेजर टीसी भारद्वाज (33) ने दम तोड़ दिया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सेना के हॉस्पिटल में रेफर किया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
मेजर प्राची और मेजर अमित को गंभीर चोटें
मेजर अमित को आंख के पास चोट लगी है, जबकि मेजर प्राची शुक्ला के सिर में गंभीर चोट आई है।
ड्राइवर नसीरुद्दीन का बायां कान कट गया है। सभी का इलाज सेना के चिकित्सालय में जारी है।
आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे मेजर भारद्वाज
जानकारी के अनुसार, मेजर टीसी भारद्वाज का संबंध गुंटूर (आंध्र प्रदेश) से था।
सेना ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर पार्थिव देह को यूनिट के सुपुर्द कर दिया है।
तनोट थाना पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी
स्थानीय पुलिस और सेना के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है।
संभावना है कि सड़क पर अचानक मोड़ और रफ्तार के कारण जिप्सी पलटी हो गई।



