Iran crisis: तेहरान में धमाके, इजरायल का एयर डिफेंस एक्टिव, ट्रंप बोले- लंबा चल सकता है युद्ध
तेहरान में सुबह-सुबह धमाकों से दहशत इजरायल-ईरान के बीच मिसाइल और ड्रोन हमले तेज ट्रंप बोले- कई हफ्तों तक चल सकता है युद्ध

US-Israel-Iran War News: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग अब पांचवें दिन में पहुंच गई है। बुधवार सुबह Tehran में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। ईरान के सरकारी टीवी के मुताबिक, राजधानी के आसपास विस्फोट हुए। वहीं Israel ने दावा किया कि ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों के बाद उसे अपना एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय करना पड़ा।अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने संकेत दिया है कि यह संघर्ष कई हफ्तों या उससे भी ज्यादा समय तक चल सकता है। इस जंग में अब तक ईरान में करीब 800 लोगों की मौत की खबर है।
लेबनान में भी बढ़ा टकराव
इजरायल ने कहा कि उसने हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाते हुए लेबनान में कई हमले किए। लेबनान के सरकारी मीडिया के अनुसार, Baalbek में एक रिहायशी इमारत पर हुए इजरायली हमले में कम से कम 4 लोगों की जान चली गई। इससे पहले इजरायल ने ईरान के मिसाइल लॉन्चर्स और एक न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर पर एयरस्ट्राइक की थी। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजरायल के साथ-साथ अमेरिकी दूतावासों और खाड़ी क्षेत्र के कुछ ठिकानों को निशाना बनाया। इसका असर ऊर्जा सप्लाई और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी पड़ रहा है।
गल्फ देशों में भी हमले
Saudi Arabia में अमेरिकी एंबेसी और United Arab Emirates में अमेरिकी काउंसलेट पर ड्रोन अटैक की खबरें सामने आई हैं। ईरान ने इजरायल पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, हालांकि ज्यादातर को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। दूसरी तरफ, अमेरिकी रक्षा विभाग Pentagon ने कुवैत में एक कमान सेंटर पर हुए ड्रोन हमले में मारे गए अमेरिकी आर्मी रिजर्व के 4 जवानों की पहचान जारी कर दी है। इजरायल-अमेरिका गठबंधन और ईरान के बीच बढ़ता यह युद्ध पूरे मिडिल ईस्ट को अस्थिर कर रहा है। आने वाले दिनों में हालात किस दिशा में जाते हैं, इस पर दुनिया की नजर बनी हुई है।



