Balotra Refinery Fire: PM मोदी के लोकार्पण से पहले CDU यूनिट में भीषण आग
रिफाइनरी में अचानक लगी भीषण आग से मचा हड़कंप PM मोदी के लोकार्पण से पहले सुरक्षा पर उठे सवाल दमकल की टीम मौके पर, राहत-बचाव जारी

Balotra fire: बालोतरा (राजस्थान) से इस वक्त की बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पचपदरा स्थित रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर तुरंत दमकल की कई गाड़ियां भेजी गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। समय रहते सुरक्षा कर्मियों ने कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद रिफाइनरी से उठता काला धुआं कई किलोमीटर दूर से साफ नजर आ रहा था। फिलहाल आग लगने की असली वजह सामने नहीं आई है। तकनीकी टीम और प्रशासन मौके पर जांच में जुटे हुए हैं।
Balotra fire: PM के कार्यक्रम से पहले बड़ा सवाल
यह हादसा ऐसे वक्त पर हुआ है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल इस रिफाइनरी का लोकार्पण करने वाले हैं। वहीं, आज शाम करीब 4 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी यहां दौरा प्रस्तावित था। ऐसे में आग की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Balotra fire: आग बुझाने की कोशिश जारी, कोई हताहत नहीं
अधिकारियों के मुताबिक, दमकल की टीम लगातार आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। हालात को नियंत्रित करने के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम भी सक्रिय कर दी गई है। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन नुकसान का आकलन किया जा रहा है। शुरुआती रिपोर्ट में आग CDU यूनिट में लगने की बात सामने आई है।
क्या है आगे?
Balotra fire: फिलहाल प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही हादसे की असली वजह और नुकसान की पूरी जानकारी सामने आएगी।
यह भी पढ़ें: GT vs MI: गिल vs पांड्या की भिड़ंत आज, अहमदाबाद में किसका चलेगा जादू?



