IndiGo की New Year Sale: ₹1 में शिशु यात्रा, घरेलू उड़ानें ₹1499 से शुरू

New Year Sale में IndiGo का बड़ा तोहफा, परिवार के साथ सस्ता हवाई सफर 0–24 महीने के शिशु अब घरेलू उड़ानों में सिर्फ ₹1 में करेंगे यात्रा टिकट, बैगेज और सीट चयन पर भारी छूट, 16 जनवरी तक मौका

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने नए साल के मौके पर यात्रियों के लिए शानदार न्यू ईयर सेल ‘Sail into 2026’ का ऐलान किया है। इस खास सेल में न सिर्फ बड़ों बल्कि छोटे बच्चों के लिए भी जबरदस्त ऑफर दिए जा रहे हैं।

 

₹1 में शिशु यात्रा का मौका

IndiGo की इस न्यू ईयर सेल के तहत 0 से 24 महीने तक के शिशु अब घरेलू उड़ानों में सिर्फ ₹1 में यात्रा कर सकते हैं। यह सुविधा तभी मिलेगी जब टिकट की बुकिंग IndiGo की ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए की गई हो। हालांकि, चेक-इन के समय शिशु की उम्र से जुड़े दस्तावेज दिखाना जरूरी होगा। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र, हॉस्पिटल डिस्चार्ज पेपर, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या पासपोर्ट मान्य होंगे। अगर उम्र का प्रमाण नहीं दिया गया, तो शिशु के टिकट के लिए पूरी राशि देनी होगी।

 

सस्ते टिकटों पर बड़ा ऑफर

IndiGo की न्यू ईयर सेल 13 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक बुकिंग के लिए खुली रहेगी। घरेलू उड़ानों के लिए ऑल-इन्क्लूसिव वन-वे किराया ₹1499 से शुरू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकट ₹4499 से शुरू, चुनिंदा घरेलू रूट्स पर प्रीमियम IndiGoStretch फ्लाइट्स ₹9999 से उपलब्ध, यह ऑफर यात्रियों को कम बजट में सुरक्षित और आरामदायक सफर का मौका देता है।

 

Add-ons सेवाओं पर भी भारी छूट

IndiGo इस सेल में अपनी लोकप्रिय 6E Add-ons सेवाओं पर भी शानदार डिस्काउंट दे रही है। Fast Forward सर्विस पर 70% तक की छूट, Pre-paid Extra Baggage पर 50% तक की छूट, Standard Seat Selection पर 15% तक की छूट, चुनिंदा घरेलू रूट्स पर Emergency XL सीट सिर्फ ₹500 में।

 

कहां और कैसे करें बुकिंग

यात्री IndiGo की न्यू ईयर सेल का लाभ कई प्लेटफॉर्म्स के जरिए उठा सकते हैं। IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप, AI-पावर्ड असिस्टेंट 6ESkai, WhatsApp नंबर +91 70651 45858, चुनिंदा ट्रैवल पार्टनर वेबसाइट और ऐप, इस ऑफर के जरिए न सिर्फ टिकट सस्ते मिल रहे हैं, बल्कि छोटे बच्चों के साथ हवाई यात्रा अब पहले से ज्यादा आसान और किफायती हो गई है।

Related Articles

Back to top button